संघ लोक सेवा आयोग राज्य लोक सेवा आयोग कर्मचारी चयन आयोग रेलवे भर्ती बोर्ड तथा अन्य संस्थाएँ अधिकारियों तथा कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए प्रारम्भिक परीक्षाएँ आयोजित करती हैं। प्रारम्भिक परीक्षाओं में सामान्य अध्ययन एक अनिवार्य पत्र के रूप में शामिल होता है जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रकार वस्तुनिष्ठ सामान्य अध्ययन आज परीक्षाओं में सफलता का एक प्रमुख कारक बन चुका है।यह पुस्तक सामान्य अध्ययन अभ्यास की ऐसी कसौटी प्रस्तुत करती है जिसके माध्यम से आप स्वयं को वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं। इस पुस्तक में 10000 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को स्थान दिया गया है जो अभ्यास के लिए 100 अभ्यास-पत्रों में प्रस्तुत है। प्रत्येक पृष्ठ के अन्त में प्रश्नों के शुद्ध हल मौजूद हैं। ये आपके अन्दर पूर्ण आत्मविश्वास पैदा करने में सक्षम होंगे जिसके माध्यम से आप परीक्षा के दौरान सहजता से प्रश्नों को हल कर सकते हैं।उन अभ्यर्थियों के लिए यह पुस्तक अत्यन्त उपयोगी साबित होगी जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के साथ जीवन में आगे बढ़ने के इच्छुक हैं।
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.